Posts

Showing posts from June, 2020

Mujhe Tune Malik Bahut Kuchh Diya Hai. Bhajan Lyrics in Hindi.

मुझे तूने मालिक बहुत कुछ दिया है। तेरा शुक्रिया है  तेरा शुक्रिया है।। मुझे तूने मालिक.. .. .. .. .. .. .।। ना मिलती अगर दी हुई दात तेरी। तो क्या थी जमाने में औकात मेरी।। ये बंदा तो तेरे सहारे जिया है। तेरा शुक्रिया है .. .. .. .. .. .. .. .. ।। ये जायदाद दी है  ये औलाद दी है। मुसीबत में हर वक्त इमदाद की है।। तेरा ही दिया मैने खाया पिया है। तेरा शुक्रिया है .. .. .. .. .. .. .. .. ।। मेरा भूल जाना  तेरा ना भुलाना। तेरी रहमतों का कहां है ठिकाना।। तेरी इस मोहब्बत ने पागल किया है। तेरा शुक्रिया है .. .. .. .. .. .. .. .. ।। तेरी बंदगी से मैं बंदा हूं मालिक। तेरे ही करम से मैं जिंदा हूं मालिक।। तुम्ही ने तो जीने के काबिल किया है। तेरा शुक्रिया है .. .. .. .. .. .. .. .. ।।