Posts

Showing posts from April, 2020

Jis Bhajan me Ram Ka Nam na ho us bhjan ko gana na Chahiye. Bhajan Lyrics in Hindi Language.

जिस भजन में राम का नाम ना हो, उस भजन को गाना ना चाहिए।। जिस जगह पे अपना मान ना हो, उस जगह पे जाना ना चाहिए।। जिस भजन में राम का नाम ना हो उस.. .. .. .. ..।। जिस मां ने हमको जनम दिया, दिल उसका दुखाना ना चाहिए।। जिस पिता ने हमको पाला है, उसे कभी सताना ना चाहिए।। जिस भजन में राम का नाम ना हो उस.. .. .. .. ..।। चाहे बेटा कितना प्यारा हो, उसे सिर पे चढ़ाना ना चाहिए।। चाहे बेटी कितनी लाडली हो, घर घर में घुमाना ना चाहिए।। जिस भजन में राम का नाम ना हो उस. .. .. .. ..।। चाहे जितनी अमीरी आ जाए, अभिमान दिखाना ना चाहिए।। चाहे जितनी गरीबी आ जाए, स्वाभिमान मिटाना ना चाहिए।। जिस भजन में राम का नाम ना हो उस.. .. .. .. ..।।

Tu pyar Ka sagar hai, Teri ek bund ke pyase hum, Bhajan lyrics in Hindi Language

तू प्यार का सागर है -2   तेरी इक बूंद के प्यासे हम    । लौटा जो दिया तूने -2   चले जायेंगे जहां से हम -2    ।।                             तू प्यार का सागर है - - - - - - - ।। घायल मन का पागल पंछी, उड़ने को बेकरार -2         । पंख हैं कोमल आंख हैं धुंधली, जाना है सागर पार -2   ।। अब तू ही इसे समझा -2  राह भूले थे कहां से हम -2    ।                              तू प्यार का सागर है - - - - - - - ।। इधर झूम के गाए जिंदगी, उधर है मौत खड़ी -2         । कोई क्या जाने कहां है सीमा, उलझन आन पड़ी -2    ।। कानों में जरा कह दे -2  कि आये कौन दिशा से हम -2 ।                              तू प्यार का सागर है - - - - - - - ।।

Tune ajab racha bhagwan khilona mati Ka. Bhajan lyrics in hindi

तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का -2 माटी का रे माटी का -2 तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का -2 कान दिए हरि भजन सुनन को  -2 मुख से कर गुणगान, खिलौना माटी का । तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का - - - - - - ।। जिव्हा दी हरि भजन करन को  -2 आंखें दी पहचान, खिलौना माटी का । तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का - - - - - - ।। शीश दिया गुरु चरन झूकन को  -2 हाथ दिए कर दान, खिलौना माटी का । तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का - - - - - - ।। सत् नाम का बना के बेड़ा  -2 उतरे भव से पार खिलौना माटी का । तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का - - - - - - ।। माटी का रे माटी का -2 तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का - - - - - - - - - - - - ।।