Tune ajab racha bhagwan khilona mati Ka. Bhajan lyrics in hindi

तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का -2
माटी का रे माटी का -2
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का -2

कान दिए हरि भजन सुनन को  -2
मुख से कर गुणगान, खिलौना माटी का ।
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का - - - - - - ।।

जिव्हा दी हरि भजन करन को  -2
आंखें दी पहचान, खिलौना माटी का ।
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का - - - - - - ।।

शीश दिया गुरु चरन झूकन को  -2
हाथ दिए कर दान, खिलौना माटी का ।
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का - - - - - - ।।

सत् नाम का बना के बेड़ा  -2
उतरे भव से पार खिलौना माटी का ।
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का - - - - - - ।।

माटी का रे माटी का -2
तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का - - - - - - - - - - - - ।।

Comments

Popular posts from this blog

Mujhme Om Tujhme Om, Sabme Om Samaya. Lyrics in Hindi

Jagat ke rang kya dekhu bhajan. Lyrics in hindi

Hari naam ke hire Moti, main bikhraun gali gali. Lyrics in Hindi.