Tu pyar Ka sagar hai, Teri ek bund ke pyase hum, Bhajan lyrics in Hindi Language
तू प्यार का सागर है -2 तेरी इक बूंद के प्यासे हम ।
लौटा जो दिया तूने -2 चले जायेंगे जहां से हम -2 ।।
तू प्यार का सागर है - - - - - - - ।।
घायल मन का पागल पंछी, उड़ने को बेकरार -2 ।
पंख हैं कोमल आंख हैं धुंधली, जाना है सागर पार -2 ।।
अब तू ही इसे समझा -2 राह भूले थे कहां से हम -2 ।
तू प्यार का सागर है - - - - - - - ।।
इधर झूम के गाए जिंदगी, उधर है मौत खड़ी -2 ।
कोई क्या जाने कहां है सीमा, उलझन आन पड़ी -2 ।।
कानों में जरा कह दे -2 कि आये कौन दिशा से हम -2 ।
तू प्यार का सागर है - - - - - - - ।।
Comments
Post a Comment