Posts

Mere ghar Ram aaye hain. Jubin Nautiyal. Bhajan Lyrics in Hindi

मेरी चौखट पे चलके आज चारों धाम आए हैं, बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं, कथा शबरी की जैसे जुड़ गई मेरी कहानी से, ना रोको आज धोने दो चरण आंखों के पानी से, बहुत खुश हैं मेरे आंसू के प्रभु के काम आए हैं, बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं .......... ................... तुमको पाके क्या पाया है श्रृष्टि के कण कण से पूछो, तुमको खोने का दुख क्या है कौशल्या के मन से पूछो, द्वार मेरे ये अभागे आज इनके भाग जागे, बड़ी लंबी इंतजारी हुई रघुवर तुम्हारी तब आई है सवारी, संदेशे आज खुशियों के हमारे नाम आए हैं बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं ............................. दर्शन पाके हे अवतारी धन्य हुए हैं नैन पुजारी, जीवन नैया तुमने तारी मंगल भवन अमंगल हारी,  मंगल भवन अमंगल हारी, निर्धन का तुम धन हो राघव, तुम ही रामायण हो राघव सब दुख हरना अवध बिहारी, मंगल भवन अमंगल हारी, मंगल भवन अमंगल हारी, मंगल भवन अमंगल हारी, चरण की धूल ले लूं मैं मेरे भगवान आए हैं,  बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं, मेरी चौखट पे चलके आज चारों धाम आए हैं, बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं ।।

Mujhe Tune Malik Bahut Kuchh Diya Hai. Bhajan Lyrics in Hindi.

मुझे तूने मालिक बहुत कुछ दिया है। तेरा शुक्रिया है  तेरा शुक्रिया है।। मुझे तूने मालिक.. .. .. .. .. .. .।। ना मिलती अगर दी हुई दात तेरी। तो क्या थी जमाने में औकात मेरी।। ये बंदा तो तेरे सहारे जिया है। तेरा शुक्रिया है .. .. .. .. .. .. .. .. ।। ये जायदाद दी है  ये औलाद दी है। मुसीबत में हर वक्त इमदाद की है।। तेरा ही दिया मैने खाया पिया है। तेरा शुक्रिया है .. .. .. .. .. .. .. .. ।। मेरा भूल जाना  तेरा ना भुलाना। तेरी रहमतों का कहां है ठिकाना।। तेरी इस मोहब्बत ने पागल किया है। तेरा शुक्रिया है .. .. .. .. .. .. .. .. ।। तेरी बंदगी से मैं बंदा हूं मालिक। तेरे ही करम से मैं जिंदा हूं मालिक।। तुम्ही ने तो जीने के काबिल किया है। तेरा शुक्रिया है .. .. .. .. .. .. .. .. ।।

Jis Bhajan me Ram Ka Nam na ho us bhjan ko gana na Chahiye. Bhajan Lyrics in Hindi Language.

जिस भजन में राम का नाम ना हो, उस भजन को गाना ना चाहिए।। जिस जगह पे अपना मान ना हो, उस जगह पे जाना ना चाहिए।। जिस भजन में राम का नाम ना हो उस.. .. .. .. ..।। जिस मां ने हमको जनम दिया, दिल उसका दुखाना ना चाहिए।। जिस पिता ने हमको पाला है, उसे कभी सताना ना चाहिए।। जिस भजन में राम का नाम ना हो उस.. .. .. .. ..।। चाहे बेटा कितना प्यारा हो, उसे सिर पे चढ़ाना ना चाहिए।। चाहे बेटी कितनी लाडली हो, घर घर में घुमाना ना चाहिए।। जिस भजन में राम का नाम ना हो उस. .. .. .. ..।। चाहे जितनी अमीरी आ जाए, अभिमान दिखाना ना चाहिए।। चाहे जितनी गरीबी आ जाए, स्वाभिमान मिटाना ना चाहिए।। जिस भजन में राम का नाम ना हो उस.. .. .. .. ..।।

Tu pyar Ka sagar hai, Teri ek bund ke pyase hum, Bhajan lyrics in Hindi Language

तू प्यार का सागर है -2   तेरी इक बूंद के प्यासे हम    । लौटा जो दिया तूने -2   चले जायेंगे जहां से हम -2    ।।                             तू प्यार का सागर है - - - - - - - ।। घायल मन का पागल पंछी, उड़ने को बेकरार -2         । पंख हैं कोमल आंख हैं धुंधली, जाना है सागर पार -2   ।। अब तू ही इसे समझा -2  राह भूले थे कहां से हम -2    ।                              तू प्यार का सागर है - - - - - - - ।। इधर झूम के गाए जिंदगी, उधर है मौत खड़ी -2         । कोई क्या जाने कहां है सीमा, उलझन आन पड़ी -2    ।। कानों में जरा कह दे -2  कि आये कौन दिशा से हम -2 ।                              तू प्यार का सागर है - - - - - - - ।।

Tune ajab racha bhagwan khilona mati Ka. Bhajan lyrics in hindi

तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का -2 माटी का रे माटी का -2 तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का -2 कान दिए हरि भजन सुनन को  -2 मुख से कर गुणगान, खिलौना माटी का । तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का - - - - - - ।। जिव्हा दी हरि भजन करन को  -2 आंखें दी पहचान, खिलौना माटी का । तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का - - - - - - ।। शीश दिया गुरु चरन झूकन को  -2 हाथ दिए कर दान, खिलौना माटी का । तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का - - - - - - ।। सत् नाम का बना के बेड़ा  -2 उतरे भव से पार खिलौना माटी का । तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का - - - - - - ।। माटी का रे माटी का -2 तूने अजब रचा भगवान खिलौना माटी का - - - - - - - - - - - - ।।

Aasra is Jahan Ka mile na mile. Bhajan.Lyrics in Hindi.

आसरा इस जहां का मिले ना मिले। मुझको तेरा सहारा सदा चाहिए।। चाहे तारे फलक पर दिखे ना दिखे। मुझको तेरा नजारा सदा चाहिए।। आसरा इस जहां का...........।। यहां खुशियां हैं कम और ज्यादा है गम। जहां देखो वहां पर भरम ही भरम।। भरी महफिल में शम्मा जले ना जले। मुझको तेरा उजाला सदा चाहिए।। आसरा इस जहां का...........।। कभी वैराग है कभी अनुराग है। कभी बदले हैं माली कभी बाग है।। मेरी चाहत की दुनिया बसे ना बसे। मेरे दिल में बसेरा सदा चाहिए।। आसरा इस जहां का...........।। मेरी धीमी है चाल और पथ है विशाल। हर कदम पर मुसीबत है अब लो संभाल।। पांव मेरे थकें ये चलें ना चलें। मेरे दिल में इशारा सदा चाहिए।। आसरा इस जहां का...........।।

Mujhme Om Tujhme Om, Sabme Om Samaya. Lyrics in Hindi

मुझ में ओम तुझ में ओम, सब में ओम समाया। सबसे कर लो प्रीत जगत में, कोई नहीं पराया।। मुझ में ओम तुझ में ओम ..........................।। एक बाग के फूल हैं हम सब, एक माला के मोती। जितने हैं संसार में प्राणी, सबमें है इक ज्योति।। एक ही शक्ति है कण-कण में, सब में ओम समाया। सबसे कर लो प्रीत जगत में.........................।। ऊंच नीच और भेद भाव की दीवारों को तोड़ो। बदला जमाना तुम भी बदलो, बुरी आदतें छोड़ो।। जागो और जगाओ सबको, समय है ऐसा आया। सबसे कर लो प्रीत जगत में.........................।। एक पिता के बेटे हैं हम, एक हमारी माता। दाना पानी देने वाला, एक हमारा दाता।। ना जाने किस मूरख ने है लड़ना हमें सिखाया। सबसे कर लो प्रीत जगत में.........................।। मुझ में ओम तुझ में ओम, सब में ओम समाया। सबसे कर लो प्रीत जगत में, कोई नहीं पराया।।